Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगचो एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों ने इतिहास में पहली बार कार्बन तटस्थता की हासिल

December 6, 2023

हांगचो एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों ने इतिहास में पहली बार कार्बन तटस्थता की हासिल

6 दिसंबर की दोपहर को, हांगचो एशियाई खेल और एशियाई पैरा खेल की आयोजन समिति ने एक विशेष संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इसके मुताबिक, तीसरे पक्ष के आधिकारिक संगठन द्वारा लेखांकन और मूल्यांकन प्रमाणन के बाद, हांगचो एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों का कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन 882,900 टन पहुंचा।

वर्तमान तक, हांगचो एशियाई खेल आयोजन समिति को सभी क्षेत्रों से दान में मिले कार्बन ऑफसेट सूचकांक 1,099,900 टन प्राप्त हुए हैं, जो हांगचो एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों के कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से अधिक है। मतलब है कि हांगचो एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में कार्बन तटस्थता हासिल हुई। एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहली बार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें