Site icon Dainik Savera Times

हांगचो एशियाई खेलों की मशाल सौंपने का समारोह आयोजित

 

4 सितंबर को हांग जो एशियाई खेलों की मशाल आधिकारिक तौर पर चीन के च च्यांग प्रांत के निंगबो शहर में सौंप दी गई। 2,000 से अधिक मशालें ट्रकों पर लादकर चच्यांग प्रांत के 11 शहरों में भेजी जाएंगी। बहुप्रतीक्षित हांगचो एशियाई खेलों की मशाल रिले तैयार है।

हांगचो एशियाई खेलों की मशाल का नाम “शिन ह्वो” है, जिसकी कुल ऊंचाई 730 मिमी और कुल वजन 1200 ग्राम है। मशाल डिजाइन की रचनात्मकता लियांगझू संस्कृति से आती है, जो चीनी सभ्यता के 5,000 साल के इतिहास को प्रदर्शित करती है। मशाल का आकार दुनिया को चीनी डिजाइन की अनूठी रचनात्मकता और मेड इन चाइना की हार्ड-कोर शक्ति दिखाता है।

बताया गया है कि हांगचो एशियाई खेलों की मशाल रिले 8 सितंबर को हांगचो में शुरू होगी। मशाल एक दिन के लिए चच्यांग प्रांत के हर शहर में घूमने के बाद 20 सितंबर को हांगचो लौट आएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version