Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगचो एशियन गेम्स विलेज खोला गया

September 17, 2023

हांगचो एशियन गेम्स विलेज खोला गया

 

हांगचो 19वां एशियन गेम्स विलेज खोलने की रस्म और चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का स्वागत समारोह 16 सितंबर को आयोजित किया गया, यह दर्शाता है कि प्रतियोगिता के दौरान एशियाई खेल गांव को आधिकारिक तौर पर परिचालन में लाया गया है। एशियाई खेलों के दौरान, हांगचो एशियन गेम्स विलेज 20 हज़ार से अधिक एथलीटों, टीम अधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के लिए आवास, खानपान, परिवहन, चिकित्सा, वाणिज्यिक आदि सेवाएं प्रदान करेगा।

बताया गया है कि एशियन गेम्स विलेज का वाणिज्यिक जिला संचार, सुपरमार्केट, ड्राई क्लीनिंग और हेयरड्रेसिंग जैसे 15 सेवा प्रारूपों से सुसज्जित है, और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए एक व्यापक आउट पेशेंट विभाग और दो चिकित्सा कार्यालय खोले गये हैं। विलेज ओपन रस्म में हांगचो के मेयर और हांगचो एशियाई खेल आयोजन समिति के उपाध्यक्ष और महासचिव याओ काओयुआन ने कहा कि एशियन गेम्स विलेज तहेदिल से सभी को आरामदायक रहने की सेवाएं प्रदान करेगा, प्रतियोगिता तैयारी की गारंटी करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा, और सभी को समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा।

रिपोर्टों के अनुसार, एथलीट विलेज, टेक्निकल ऑफिशियल्स विलेज और मीडिया विलेज में क्रमशः सांस्कृतिक घर खोले गए हैं। हांगचो एशियाई खेल के दौरान, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्देश्य है कि एशियन गेम्स विलेज को चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करने की खिड़की और एशिया में रंगीन सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच बनाया जाएगा।

बताया गया है कि एथलीट विलेज रेस्तरां में एक ही समय में 4200 लोग भोजन कर सकते हैं, जिसमें हलाल भोजन, पूर्वी एशियाई स्वाद, यूरोपीय स्वाद और पश्चिमी फास्ट फूड सहित कई विकल्प शामिल हैं। एथलीट विलेज फिटनेस सर्विस सेंटर लगभग 8000 वर्ग मीटर के क्षेत्र को कवर करता है और एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे संपूर्ण उपकरणों वाला सबसे बड़ा फिटनेस सर्विस सेंटर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें