Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगचो एशियाई खेल एशिया और दुनिया में एकता, सहयोग, शांति और दोस्ती को बढ़ावा देंगे- आईओसी उपाध्यक्ष

September 17, 2023

हांगचो एशियाई खेल एशिया और दुनिया में एकता, सहयोग, शांति और दोस्ती को बढ़ावा देंगे- आईओसी उपाध्यक्ष

 

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के उपाध्यक्ष और एशियाई ओलंपिक परिषद की सलाहकार समिति के अध्यक्ष एनजी सेर मियांग ने हाल में सिंगापुर में चाइना मीडिया ग्रुप के पत्रकार को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि हांगचो एशियाई खेल चीनी सांस्कृतिक आकर्षण से भरपूर एक अद्भुत खेल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, और एशिया व दुनिया में एकता, सहयोग, शांति और दोस्ती को बढ़ावा देंगे।

मौजूदा एशियाई खेलों का थीम नारा “हार्ट टू हार्ट, @फ्यूचर” है, जिसकी आशा है कि एशियाई देशों और क्षेत्रों के एथलीट एकजुट होंगे और एशियाई खेलों के बड़े मंच पर एक-दूसरे के प्रति सहिष्णु होंगे, एक साथ भविष्य का सामना करेंगे, और एशिया व मानव जाति के लिए साझा भाग्य वाले समुदाय का निर्माण करेंगे।

एनजी सेर मियांग के विचार में यह थीम वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति में बहुत आवश्यक है। प्रतियोगिता अपने आप में एक बड़ा अवसर प्रदान करती है। हांगचो के खूबसूरत वातावरण में एथलीट अनुभव, संस्कृति और विविधता को दिल से साझा करेंगे, और हम सभी के लिए एक बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण दुनिया बनाने के लिए एशिया और दुनिया की चुनौतियों का मिलकर सामना करेंगे।

आईओसी उपाध्यक्ष के रूप में, एनजी सेर मियांग का मानना ​​है कि चीन ने हाल के वर्षों में लगातार प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजित किए हैं, जिन्होंने न केवल विश्व खेल शक्ति के रूप में चीन की स्थिति स्थापित की है, बल्कि चीन को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सबसे भरोसेमंद भागीदार भी बनाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें