Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगचो अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव: पतंग कला और संस्कृति का प्रदर्शन

April 29, 2024

हांगचो अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव: पतंग कला और संस्कृति का प्रदर्शन

29 अप्रैल को, हांगचो अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव दक्षिण-पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में थोंगच्येन झील के फूल सागर दर्शनीय स्थल में शुरू हुआ। इस पतंग महोत्सव ने दुनिया भर से पतंग प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित किया है। चीन, भारत, दक्षिण अफ्रीका, लेबनान, जर्मनी, बेल्जियम और अन्य देशों के पतंग खेल विशेषज्ञ अपनी अनूठी पतंग संस्कृति और उत्पादन कौशल को साझा करने के लिए एकत्र हुए, और सभी आगंतुकों के आनंद के लिए पतंगों का एक शानदार प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान, हांगचो खेल ब्यूरो के उप निदेशक श्वू च्येनफंग ने एक भाषण दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीन की पारंपरिक खेल संस्कृति के प्रतिनिधि के रूप में पतंगें न केवल चीनी राष्ट्र की स्थायी संस्कृति का प्रतीक हैं, बल्कि हांगचो का सांस्कृतिक प्रतीक भी बन गई हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पतंग प्रतियोगिता हांगचो शहर को सशक्त बनाएगी, और इसके निवासियों के बीच एक स्वस्थ जीवन शैली और जीवन शक्ति को बढ़ावा देगी।

उद्घाटन समारोह के बाद, एक शानदार पतंग प्रदर्शन हुआ। आकाश सैकड़ों रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया था, जिनमें से प्रत्येक में ड्रेगन, ऑक्टोपस और चील जैसी अनोखी आकृतियाँ थीं, जो हवा में खूबसूरती से नाच रही थीं। चीन पतंग संघ और हांगचो खेल ब्यूरो द्वारा आयोजित हांगचो अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्देश्य पतंगों की पारंपरिक सांस्कृतिक कला के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है। विभिन्न देशों के पतंग प्रेमी पतंग की भाषा के माध्यम से दोस्ती, शांति और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आते हैं, जिससे दुनिया भर के लोगों को इस पारंपरिक कला के अविश्वसनीय आकर्षण की सराहना करने का मौका मिलता है।

सप्ताह भर चलने वाले महोत्सव के दौरान, विभिन्न देशों की पतंग टीमें उड़ान प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी पतंगों के अनूठे आकर्षण का प्रदर्शन करेंगी। इसके अतिरिक्त, सभी के आनंद के लिए कई रंगारंग गतिविधियाँ भी होंगी, जिनमें पतंग उत्पादन कौशल का प्रदर्शन, बच्चों की पतंग पेंटिंग प्रतियोगिता और पतंग संस्कृति मंच शामिल हैं। ये आयोजन सभी उपस्थित लोगों को पतंगों के आसपास के इतिहास और संस्कृति के बारे में अपनी समझ और सराहना को गहरा करने की अनुमति देते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें