Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगचो बाहरी टोंगवू गांव: चाय की खुशबू वाला एक कलात्मक गांव

October 6, 2023

हांगचो बाहरी टोंगवू गांव: चाय की खुशबू वाला एक कलात्मक गांव

हांगचो में 19वें एशियाई खेल पूरे जोरों पर हैं। हांगचो न केवल एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है, बल्कि हजारों वर्षों से प्रसिद्ध चाय की राजधानी भी रही है। एशियाई खेलों के दौरान, हांगचो में चाय की सुगंध वाले एक कलात्मक गांव ने कई चीनी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया है।

1300 से अधिक वर्षों के इतिहास वाला बाहरी टोंगवू गांव, हांगचो में वेस्ट लेक के दक्षिण-पश्चिम में पहाड़ों में स्थित है। यह वेस्ट लेक लॉन्गचिंग चाय का मुख्य उत्पादक क्षेत्र है। स्थानीय ग्रामीणों का हर घर चाय उगाकर अपना जीवन यापन करता है , और चाय की पत्तियां पूरे वर्ष सुगंधित रहती हैं।

2010 से बाहरी टोंगवू गांव ने एक कला गांव के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है, कलाकारों, डिजाइनरों और शिल्पकारों को आकर्षित किया है, और तेल चित्रकला, पारंपरिक चीनी चित्रकला, मूर्तिकला, चीनी मिट्टी की चीज़ें, फोटोग्राफी आदि के लिए विभिन्न स्टूडियो खोले हैं। पीढ़ियों से चाय की खेती को अपने आर्थिक स्तंभ के रूप में रखने वाले एक साधारण चाय गांव से, यह धीरे-धीरे एक सांस्कृतिक और कलात्मक गांव में विकसित हुआ है। आज का बाहरी टोंगवू गांव न केवल ग्रामीणों के लिए काफी आय लाता है, बल्कि आम लोगों के घरों में संस्कृति और कला का परिचय भी देता है, जो नए युग में चीनी गांवों की अनूठी शैली को दर्शाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें