Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्वश्रेष्ठ होगा हांगचो पैरा गेम्स:मजिद रशिद

October 23, 2023

सर्वश्रेष्ठ होगा हांगचो पैरा गेम्स:मजिद रशिद

एशियाई पैरालिंपिक समिति के अध्यक्ष मजिद रशिद ने हाल ही में हांगचो में चाइना मीडिया ग्रुप के साथ एक साक्षात्कार में पक्का विश्वास जताया कि हांगचो पैरा गेम्स सर्वश्रेष्ठ होगा ।

उन्होंने कहा कि हांगचो में श्रेष्ठ पैरा गेम्स गांव ,विभिन्न खेल संस्थापन और संपूर्ण यातायात व्यवस्था है ।सभी हार्डवेयरों के लक्ष्य पूरे किये गये हैं । जब उच्च स्तरीय संस्थापन प्रस्तुत किये गये हैं ,तो खिलाड़ी उन की शक्ति और स्तर पूरी तरह दिखा सकेंगे और अपना सपना साकार करने की कोशिश करेंगे ।

उन्होंने कहा कि एशियाई पैरा गेम्स न सिर्फ खिलाड़ियों का मुकाबला और पदक के लिए स्पर्द्धा करना है ।उस का महत्व इस से काफी अधिक है ।चौंकाने वाले खेल संस्थापन और स्टेडियम हांगचो की जनता की विरासतें होंगी ।इस से अधिक लोग खेल में भाग लेंगे और अधिक स्वस्थ रूप से जीवन बिताएंगे ।

उन्होंने बताया कि चीन ने विकलांग लोगों के खेल कार्य को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है । हमें चीन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किये गये कार्यों पर गर्व है ।चीनी जनता ने विकलांगों के खेल आंदोलन का विकास किया है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें