खेतों में हल्की ठंडी हवा बह रही है, और धान की फ़सल तेज़ी से बढ़ रही हैं। 2025 का चीनी किसान फ़सल उत्सव 23 सितंबर से शुरू होगा। आठवें भव्य आयोजन के रूप में, इस वर्ष के चीन किसान फसल उत्सव का विषय “कृषि फसल का जश्न मनाना और बेहतर जीवन का आनंद लेना” है। यह न केवल अनाज की फसल का जश्न मनाने का एक वार्षिक आयोजन है, बल्कि दुनिया के सामने चीन की कृषि विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित करने और ग्रामीण पुनरोद्धार में मजबूत गति लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना किसान फसल उत्सव का मूल है, जो एक “प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दा” है, जिसे चीन हमेशा बहुत महत्व देता है। चीन का लक्ष्य सिर्फ अल्पकालिक भरपूर फसल प्राप्त करना नहीं है, बल्कि अनाज उत्पादन क्षमता में दीर्घकालिक स्थिरता भी है। पूर्वोत्तर चीन में काली मिट्टी की संरक्षण जुताई, दक्षिण में “चावल-मछली सहजीवन” पारिस्थितिक मॉडल, किसानों द्वारा संचालित बुद्धिमान कृषि मशीनरी और खेतों में कृषि तकनीकी मार्गदर्शन, प्रत्येक उपाय स्थिर उत्पादन के लिए एक ठोस आधार तैयार करता है। ये प्रथाएँ न केवल 1 अरब 40 करोड़ लोगों के लिए खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करती हैं, बल्कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा में चीन के योगदान को भी दर्शाती हैं। जमीनी स्तर पर ठोस कार्य राष्ट्रीय स्थिरता के लिए ठोस आधार है।
साथ ही, किसान फसल उत्सव नए ग्रामीण व्यापार प्रारूपों में मजबूत जीवन शक्ति का संचार करता है और फसल के परिणामों को स्थायी आर्थिक अवसरों में बदलने को बढ़ावा देता है।
अतीत में, ग्रामीण चीन को अक्सर कच्चे अनाज की कम कीमतों और छोटी कृषि उत्पाद उद्योग श्रृंखला की समस्याओं का सामना करना पड़ता था; अब, कृषि, संस्कृति और पर्यटन का गहन एकीकरण ग्रामीण क्षेत्रों को नवीन तरीकों से पुनर्जीवित कर रहा है। ह नान प्रांत ने फसल कटाई के दृश्यों को एक मनोरंजक कृषि अनुभव में बदल दिया है, जिससे देश-विदेश के पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। च च्यांग प्रांत लाइवस्ट्रीमिंग ई-कॉमर्स का लाभ उठाकर विशिष्ट कृषि उत्पादों को सीधे देश के लोगों तक पहुँचा रहा है। और सी छ्वेन प्रांत में फसल-आधारित होमस्टे और कृषि रेस्तरां में तेज़ी देखी जा रही है, जिससे पर्यटन उद्योग का विस्तार हो रहा है और रोज़गार के अवसर पैदा हो रहे हैं। ये प्रथाएं दर्शाती हैं कि चीन “मूल्य के बजाय उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने” की पारंपरिक कृषि मानसिकता से अलग हो रहा है और “वर्ष भर टिकाऊ फसल अर्थव्यवस्था” मॉडल का निर्माण कर रहा है, जिससे किसानों को औद्योगिक उन्नयन के माध्यम से अपनी आय में निरंतर वृद्धि करने और बेहतर जीवन का आनंद लेने की अनुमति मिलती है।
पिछले आठ वर्षों में, चीन का किसान फसल उत्सव ग्रामीण प्रगति को प्रदर्शित करने, शहरी-ग्रामीण एकीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की भावना को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। 2025 का फसल उत्सव ग्रामीण चीन के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने वाले एक सेतु का काम करेगा। यह न केवल गरीबी उन्मूलन प्रयासों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि चीन में ग्रामीण पुनरोद्धार की जीवंत प्रथाओं की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करना भी जारी रखेगा। दुनिया की सतर्क निगाहों के तहत, यह चीनी फसल उत्सव दुनिया को चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार, सतत् विकास और आम समृद्धि की कहानी बताता है, जो वैश्विक कृषि विकास और ग्रामीण पुनरोद्धार के लिए उपयोगी संदर्भ प्रदान करता है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

