Site icon Dainik Savera Times

Hawaii के किलाउआ ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट, USGS ने बढ़ाया अलर्ट लेवल

होनोलूलूः हवाई में किलाउआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है। जिसके चलते अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने लेवल बढ़ाते हुए अलर्ट जारी किया है। हवाईयन ज्वालामुखी वेधशाला (एचवीओ) ने कहा कि विस्फोट रविवार दोपहर 3.15 बजे शुरू हुआ। विस्फोट से निचले इलाकों के समुदायों को तत्काल कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि खतरों का आकलन किया जा रहा था।

हवाई न्यूज नाउ ने अधिकारियों के हवाले से कहा, कि ‘एचवीओ इस गतिविधि की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेगा और किसी भी महत्वपूर्ण बदलाव की रिपोर्ट करेगा।‘ उन्होंने कहा कि सारी गतिविधि हवाईयन ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान तक ही सीमित थी। वेबकैम इमेज में लावा आग के गोलों के साथ बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। किलाउआ उन पांच ज्वालामुखियों में से सबसे सक्रिय है जो मिलकर हवाई द्वीप का निर्माण करते हैं। यह पृथ्वी पर सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।

Exit mobile version