10वीं चीन-फ्रांस उच्च स्तरीय आर्थिक और वित्तीय वार्ता 15 तारीख़ को पेरिस में आयोजित हुई। इस वार्ता की सह-अध्यक्षता चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग और फ्रांस के अर्थव्यवस्था, वित्त, उद्योग और डिजिटल संप्रभुता मंत्री एरिक लोम्बार्ड ने की।
हे लिफ़ेंग ने कहा कि पिछले वर्ष चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मनाई गई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने द्विपक्षीय सम्बंधों और सहयोग को गहरा करने पर कई महत्वपूर्ण सहमतियां प्राप्त कीं। चीन फ्रांस के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमतियों को लागू करना चाहता है, बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर समन्वय को मजबूत करना चाहता है, एक खुला और सहयोगी अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक वातावरण बनाए रखना चाहता है, द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग के अर्थ को समृद्ध करना चाहता है, ताकि चीन-फ्रांस सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी सम्बंध के विकास में नई जीवन शक्ति का संचार किया जा सके और साथ ही चीन-यूरोप सहयोग को नए विकास को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ाया जा सके।
लोम्बार्ड ने कहा कि फ्रांस चीन के साथ सम्बंध को बहुत महत्व देता है, चीन के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से मुकाबला करना चाहता है। फ्रांस बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार का समर्थन करता है। फ्रांस चीनी उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराएगा। फ्रांस अधिक चीनी कंपनियों को फ्रांस में निवेश और व्यापार करने के लिए बेहतर कारोबारी माहौल प्रदान करेगा और आर्थिक और वित्तीय क्षेत्रों में फ्रांस और चीन के बीच व्यावहारिक सहयोग में अधिक सकारात्मक परिणामों को बढ़ावा देगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...