23 मई को सुबह चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफ़ेंग ने पेइचिंग में अलग-अलग तौर पर सिटीग्रुप के अध्यक्ष जॉन डुगन और कार्लाइल ग्रुप के सीईओ हार्वे श्वार्टज़ से मुलाकात की। हे लिफेंग ने कहा कि चीन का वर्तमान आर्थिक संचालन निरंतर बहाल और बेहतर हो रहा है, प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक उद्योगों की विकास क्षमता निरंतर जारी हो रही है, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है और इसमें मजबूत लचीलापन और जीवन शक्ति दिखाई दे रही है। चीन एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने का प्रयास कर रहा है और बाहरी दुनिया के लिए उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार कर रहा है, जिससे चीन में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दीर्घकालिक और स्थिर विकास के लिए व्यापक स्थान उपलब्ध हो रहा है। हम सिटीग्रुप और कार्लाइल समेत विदेशी वित्तीय संस्थाओं का चीन में निवेश करने और व्यापार करने, चीन के पूंजी बाजार के निर्माण में संयुक्त रूप से भाग लेने, चीन के साथ सहयोग को गहरा करने और विकास के अवसरों को साझा करने का स्वागत करते हैं।
डुगन ने कहा कि सिटीग्रुप चीनी बाजार में अपना गहन विकास किया जाएगा और चीन के साथ निवेश सहयोग को और मजबूत करना और प्रतिभूतियों, वायदा, वित्तीय डेरिवेटिव आदि के क्षेत्रों में चीन में सम्बंधित नए व्यवसायों को सक्रिय रूप से तैनात करना चाहता है।
श्वार्टज़ ने कहा कि कार्लाइल ग्रुप चीन के आर्थिक विकास की संभावनाओं के बारे में आशावादी हैं और चीन के साथ दीर्घकालिक सहयोग करने तथा चीन में नए निवेश लेआउट का निरंतर विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास का रिजल्ट हुआ जारी, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप

