Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस के परमाणु रक्षा बलों के प्रमुख की मॉस्को में विस्फोट में हुई मौत, मामला दर्ज 

December 17, 2024

रूस के परमाणु रक्षा बलों के प्रमुख की मॉस्को में विस्फोट में हुई मौत, मामला दर्ज 

मॉस्को: रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक रक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मंगलवार सुबह यहां एक आवासीय अपार्टमेंट ब्लॉक के पास लगे विस्फोटक उपकरण की चपेट में आने से मौत हो गई। रूस की जांच समिति ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किरिलोव के सहायक की भी विस्फोट में मौत हो गई।

यह विस्फोट एक स्कूटर में रखे विस्फोटक उपकरण के कारण हुआ था। समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेत्रेंको ने कहा कि रूसी जांच अधिकारियों ने दोनों व्यक्तियों की मौत के संबंध में मामला दर्ज किया है। पेत्रेंको ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और संचालन से जुड़ी सेवा घटनास्थल पर मौजूद हैं।’ उन्होंने कहा, ‘‘इस अपराध से जुड़ी सभी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

फरवरी 2022 में यूक्रेन में शुरू हुए रूस के सैन्य अभियान के दौरान प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के आरोप में यूक्रेन की अदालत ने किरिलोव की गैर मौजूदगी में उन्हें 16 दिसंबर को सजा सुनाई थी। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, एसबीयू ने कहा कि उन्होंने फरवरी 2022 से युद्ध के मैदान में रासायनिक हथियारों, विशेष रूप से के-1 लड़ाकू ग्रेनेड के 4,800 से अधिक बार इस्तेमाल किए जाने को दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें