Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और सामोआ के राष्ट्राध्यक्षों ने राजनयिक सम्बंध की 50वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा

November 6, 2025

चीन और सामोआ के राष्ट्राध्यक्षों ने राजनयिक सम्बंध की 50वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा

6 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सामोआ के राष्ट्राध्यक्ष तुइमालेली इफानो वालेटोआ सुआलावी द्वितीय ने दोनों देशों के राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा। शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन और सामोआ के मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का लंबा इतिहास है।

राजनयिक सम्बंध की स्थापना के 50 वर्षों में दोनों देश हमेशा पारस्परिक सम्मान करते हैं, समानतापूर्ण बर्ताव करते हैं, एक दूसरे का राष्ट्रीय स्वतंत्रता व प्रभुसत्ता की सुरक्षा करने का डटकर समर्थन करते हैं। दोनों पक्षों का राजनीतिक विश्वास निरंतर गहरा हो रहा है। पारस्परिक लाभ व सहयोग की बड़ी उपलब्धियां हासिल की गयी हैं। सांस्कृतिक आदान-प्रदान का विस्तार हो रहा है। इन उपलब्धियों ने दोनों देशों के कल्याण बढ़ाया है।

शी ने बल दिया कि मैं दोनों देशों के सम्बंधों के विकास को बड़ा महत्व देता हूं और आप के साथ परंपरागत मित्रता गहराकर व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय जोड़ने को तैयार हूं। तुइमालेली ‘ इफानो वालेटोआ सुआलावी द्वितीय ने कहा कि राजनयिक सम्बंध की स्थापना के 50 वर्षों में दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण सहयोग का विस्तार होता रहा है। सामोआ चीन से दिये गये मूल्यवान समर्थन का आभारी है। विश्वास है कि दोनों देशों के सम्बंध निरंतर नयी मंजिल की ओर बढ़ते रहेंगे।

(साभार— चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें