Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iran में गर्मी का कहर, 2 दिन के लिए सभी सार्वजनिक और निजी संस्थानों में छुट्टी का ऐलान

August 2, 2023

Iran में गर्मी का कहर, 2 दिन के लिए सभी सार्वजनिक और निजी संस्थानों में छुट्टी का ऐलान

तेहरानः ईरानी सरकार ने घोषणा की है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अभूतपूर्व गर्मी की लहर के प्रभाव को कम करने के लिए देश भर में सार्वजनिक और निजी संस्थान बुधवार से दो दिनों के लिए बंद रहेंगे। सरकार के प्रवक्ता अली बहादोरी जहरोमी ने ट्वीट किया, ‘आने वाले दिनों में अभूतपूर्व गर्मी के कारण, कैबिनेट ने नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बुधवार और गुरुवार को देश भर में बंद के स्वास्थ्य मंत्रलय के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है।‘

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बहादोरी जहरोमी ने कहा कि सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद रहेंगे और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले संस्थान अपना संचालन जारी रखने के लिए संबंधित अधिकारियों से परमिट प्राप्त कर सकते हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री बहराम इनोल्लाही ने कहा था कि उनके मंत्रलय ने बुधवार और गुरुवार को देश में लू चलने की भविष्यवाणी के बाद 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले क्षेत्रों के लिए दो दिवसीय बंद का प्रस्ताव कैबिनेट को सौंपा है।

ईरान मौसम विज्ञान संगठन के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को अधिकांश प्रांतों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे ऊपर बढ़ने की संभावना है। अहवाज जैसे कुछ शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की आशंका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें