Site icon Dainik Savera Times

बस और पिकअप ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, 13 लोगों की मौत, कई घायल

ढाकाः बांग्लादेश में फरीदपुर शहर के कन्हैयापुर इलाके में मंगलवार को बस और पिकअप ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, फरीदपुर के एसपी मोहम्मद मुर्शीद आलम ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

दुर्घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई। मगुरा जाने वाली बस फरीदपुर जाने वाले पिकअप ट्रक से टकरा गई थी। सभी मृतक पिकअप ट्रक में सवार थे। दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांग्लादेश सड़क परिवहन प्राधिकरण के अनुसार, 8 से 14 अप्रैल के बीच सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 122 लोग मारे गए और 195 अन्य घायल हुए हैं।

Exit mobile version