Site icon Dainik Savera Times

ट्रक और मिनीबस की हुई जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 7 सदस्याें की मौत

जकार्ताः इंडोनेशिया के बेंग्कुलु प्रांत में एक मिनीबस के ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। एक स्थानीय यातायात पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई जब ट्रक मुकोमुको से प्रांत की राजधानी बेंग्कुलु की ओर जा रहा था।

इसी दौरान ट्रक ने एक मिनीबस को टक्कर मार दी, जिसमें आठ लोग सवार थे। मुकोमुको यातायात पुलिस प्रमुख रूली ज़ुल्ध फ़रमाना ने कहा कि आगे की जांच अभी भी जारी है।

Exit mobile version