Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congo में भारी बारिश का कहर, 141 लोगों की हुई मौत

December 14, 2022

Congo में भारी बारिश का कहर, 141 लोगों की हुई मौत

किंशासाः अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी किंशासा के बाहरी जिलों में सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक भारी बारिश होने के कारण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार देर रात सार्वजनिक किया है। किंशासा प्रांतीय जन स्वास्थ्य मंत्रलय के एक बयान के अनुसार भारी बारिश के कारण 141 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38,787 घर बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं लगभग 280 घर ढह गए।

अधिकारियों ने किंशासा को बंदरगाह शहर मटादी से जोड़ने वाले एनएच-1 को नुकसान होने की भी बात कहीं है। यह व्यस्त मार्ग है और इसके कारण मोंट-नगाफुला जिलों का सम्पर्क टूट गया है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें