Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rwanda में भारी बारिश का कहर, 109 लोगों की हुई मौत

May 4, 2023

Rwanda में भारी बारिश का कहर, 109 लोगों की हुई मौत

किगालीः रवांडा के पश्चिमी और उत्तरी प्रांतों में पिछले दो दिनों में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 109 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी हैं। पश्चिमी प्रांत के गवर्नर फ्रेंकोइस हैबिटगेको ने बुधवार सुबह राष्ट्रीय प्रसारक रवांडा टेलीविजन को बताया कि मंगलवार और बुधवार के बीच प्रांत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 95 लोग मारे गए। उत्तरी प्रांत के गवर्नर डेंसिल न्यारारुगेरो ने भी टेलीविजन पर पुष्टि की कि उसी दिन भारी बारिश से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

हैबिटगेको ने कहा कि हम इस कठिन समय के दौरान मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस आपदा से प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। रवांडा मौसम विज्ञान एजेंसी द्वारा नवीनतम मौसम पूर्वानुमान ने संकेत दिया कि देश के कई हिस्सों में अपेक्षित वर्षा आमतौर पर मई में दर्ज की गई वर्षा से थोड़ी अधिक होगी। आपातकालीन प्रबंधन के प्रभारी मंत्रलय की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 01 जनवरी से 20 अप्रैल के बीच देश में आपदाओं से 60 से अधिक लोग मारे गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें