
South Korea Floods : दक्षिण कोरिया में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचा दी है। देश के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सैकड़ों घर और दुकानें जलमग्न हो चुकी हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।
दक्षिण कोरिया के आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि रविवार को एक मकान ढहने से वहां रह रहे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सियोल के उत्तर-पूर्वी इलाके गैप्योंग में एक व्यक्ति बाढ़ के कारण उफनती नदी में बह गया और बाद में मृत पाया गया।
मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी शहर सानचियोंग में रविवार को भूस्खलन, मकान ढहने और अचानक आई बाढ़ के कारण आठ लोगों की जान चली गई, वहीं छह अन्य लोग लापता हैं। इसके अलावा गैप्योंग और दक्षिणी शहर ग्वांगजू में भी छह लोग लापता हैं।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
पिछले सप्ताह की शुरुआत में, बाढ़ में डूबी एक कार से तीन शव बरामद किए गए थे। वहीं सियोल के दक्षिण स्थित ओसान में एक ओवरपास की दीवार गिरने से एक कार मलबे में दब गई थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हजारों लोग हुए विस्थापित
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे तक लगभग 3,840 लोगों को अपने घर खाली करने पड़े। प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...