Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

बोलीविया में भारी बारिश का कहर…16 लोगों की गई जान, 16 हजार से अधिक परिवार हुए प्रभावित

January 9, 2025

बोलीविया में भारी बारिश का कहर…16 लोगों की गई जान, 16 हजार से अधिक परिवार हुए प्रभावित

Heavy rains in Bolivia : बोलीविया में नवंबर 2024 से बरसात के मौसम में हुई भारी बारिश ने कम से कम 16 लोगों की जान चली गई है जबकि 16,000 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

बोलीविया के उप नागरिक सुरक्षा मंत्री जुआन कालरेस कैल्विमोंटेस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नवंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक भारी बारिश ने दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र में कहर बरपाया है, जिससे घातक बाढ़ और भूस्खलन हुआ है।

अधिकारी के अनुसार, लगभग 36 नगरपालिकाओं को बहुत नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने पश्चिमी ला पाज़ विभाग में अपोलो, ला असुंता और लुरीबे की नगरपालिकाओं में परिणाम से निपटने के लिए आपदा की स्थिति की घोषणा की है।

देश के नौ विभागों में से आठ ने मौसम संबंधी समस्याओं और क्षति की सूचना दी है, जिसमें एकमात्र अपवाद ओरुरो है।

नवंबर के बाद से दर्ज की गई अन्य जलवायु घटनाओं, जिनमें ठंढ और ओलावृष्टि शामिल हैं, ने भी पांच विभागों में नुकसान पहुंचाया है। बारिश का मौसम मार्च या अप्रैल 2025 तक रहने का अनुमान लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें