Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

South Korea में भारी बर्फबारी का कहर, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

January 26, 2023

South Korea में भारी बर्फबारी का कहर, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सोलः दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल और कुछ मध्यवर्ती हिस्सों में बुधवार रात भर जारी बर्फबारी के बाद गुरुवार को भारी हिमपात का परामर्श जारी किया गया। मौसम एजेंसी कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन (केएमए) के अनुसार, यह परामर्श सोल, इंचियोन, राजधानी के आसपास के ग्योंगगी प्रांत के कुछ हिस्सों और दक्षिण चुंगचेओंग के तटीय क्षेत्र के लिए जारी किया गया है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे के भीतर हिमपात के पांच सेमी या उससे अधिक तक पहुंचने का अनुमान होने पर यह परामर्श जारी किया जाता है।
केएमए ने बताया कि रात भर और गुरुवार तड़के भारी हिमपात हुआ, जिससे सड़कों पर बर्फ जमा हो गयी और सुबह आवागमन प्रभावित हुआ। एजेंसी ने नागरिकों को सलाह दी कि वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और भारी ट्रैफिक से बचने के लिए सामान्य से पहले काम पर निकल जाएं।

सोल क्षेत्र में गुरुवार अपराह्न तक हिमपात रुकने का अनुमान है, लेकिन देश के मध्य भागों में शुक्रवार सुबह तक जारी रहेगा। केएमए ने बताया कि शुक्रवार तक जेजू के दक्षिणी द्वीप पर पहाड़ी क्षेत्रों में 10 सेमी से अधिक तथा अन्य हिस्सों में दो से सात सेमी के बीच हिमपात होने का अनुमान है। एजेंसी ने बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है और यह शून्य से दो डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस कम के बीच रहने के आसार हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें