Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

“2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” को दूसरे रिहर्सल का आयोजन

January 22, 2024

“2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” को दूसरे रिहर्सल का आयोजन

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के “2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” का दूसरा रिहर्सल 21 जनवरी को आयोजित हुआ, जिसमें पाँच स्थलों के कार्यक्रमों का पहली बार एक साथ संयुक्त रिहर्सल किया गया। 

बता दें कि “2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” पाँच स्थलों में एक साथ आयोजित किया जाएगा, इन पाँच स्थलों में देश की राजधानी पेइचिंग के अलावा, पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत की राजधानी शनयांग, मध्य चीन के हूनान प्रांत की राजधानी छांगशा, पश्चिमोत्तर चीन के शैनशी प्रांत की राजधानी शीआन और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के काशगर शहर शामिल हैं।

शनयांग शाखा स्थल चीनी औद्योगिक संग्रहालय में है, जहां पूर्वोत्तर चीन की लोक कला और समकालीन फैशन की रचनात्मकता दिखायी दी, जिससे दर्शकों को बर्फ और आग जैसा मिला-जुला उत्साह महसूस हुआ।

छांगशा शाखा स्थल श्यांगच्यांग नदी और ल्यूयांग नदी के संगम पर स्थित एक भवन में है, जहां युवाओं के गीतों के साथ इस शहर की ओजस्वी और उच्च उत्साही शैली की प्रशंसा की गई है।

शीआन शाखा स्थल में शैनशी शैली के कथा वाचन, लंबी आस्तीन और ड्रम सिम्फनी का प्रदर्शन किया गया, जिससे थांग राजवंश की राजधानी के रूप में छांगआन का शानदार दृश्य दिखाया गया है।  

काशगर शाखा स्थल में, विभिन्न जातियों के लोग एक साथ गीत गाकर नृत्य किया और जातीय वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन किया, जिससे चीनी राष्ट्र में सभी जातियों के एक परिवार के लोग होने जैसी भावना दिखाई दी। 

यहां आप को बता दें कि चीनी चंद्र पंचांग के अनुसार 9 फरवरी को साल 2023 का अंतिम दिन और नव वर्ष की पूर्व संध्या होगी, 10 फरवरी को चीनी पंचांग के नव वर्ष यानी 2024 का पहला दिन होगा। नए वर्ष के पहले 15 दिनों में चीनी लोग धूमधाम से पारंपरिक त्योहार वसंत महोत्सव मानते हैं। हर साल वसंत त्योहार की पूर्व संध्या में सीएमजी द्वारा भव्य समारोह “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” आयोजित किया जाता है, जो चीनी भाषा में छुनवान से विश्वविख्यात है। इस वर्ष इस समारोह का आयोजन 9 जनवरी की रात को होगा।  

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें