Site icon Dainik Savera Times

मेक्सिको में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना, तीन लोगों ने गवाई अपनी जान

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको सिटी के दक्षिण में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मेक्सिको सिटी के नागरिक सुरक्षा सचिवालय के प्रमुख पाब्लो वाज़क्वेज़ ने सोशल मीडिया पर कहा कि दुर्घटना के बाद पड़ोस के लोगों को कोई खतरा नहीं था।

स्थानीय अधिकारी ने एक बयान में कहा, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि तीन लोगों की जान चली गई, जिसमें विमान का पायलट और दो यात्री है। उन्होंने कहा, “हम तीन लोगों की पहचान निर्धारित करने के लिए जानकारी ले रहे हैं। श्री वाज़क्वेज़ ने कहा, आपातकालीन सेवाएं अभी भी दुर्घटना की जांच कर रही हैं।

Exit mobile version