Site icon Dainik Savera Times

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को ले जा रहा हेलिकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और अजरबैजान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में खराब लैंडिंग कर गया। ईरान के सरकारी चैनल आईआरआईबी टीवी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक बचाव दल घटना स्थल की ओर बढ़ रहे है, लेकिन प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों और घने कोहरे के कारण उनके प्रयास धीमी गति से चल रहे हैं।

Exit mobile version