Site icon Dainik Savera Times

Helicopter Crashed in Saudi Arabia: सऊदी अरब के तेल केंद्र रास तनुरा में हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

Helicopter Crashed

Helicopter Crashed

इंटरनेशनल डेस्क। सऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब 6 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :-

सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र ने इस हादसे की पुष्टि की है। सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) के मुताबिक, मृतकों में सभी 14 लोग सऊदी अरब के नागरिक थे।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रास तनुरा क्षेत्र में हुई, जो फारस की खाड़ी के तट पर स्थित सऊदी अरामको का एक प्रमुख तेल एवं औद्योगिक केंद्र है। ऊर्जा मंत्रालय ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों को राहत और जांच कार्य में लगाया गया। हेलिकॉप्टर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन ने हेलिकॉप्टर के मॉडल या दुर्घटना के कारणों से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version