Site icon Dainik Savera Times

तुर्की में आग बुझाने में लगा हेलीकाप्टर जलाशय में गिरा

अंकारा: तुर्की के कृषि और वानिकी मंत्री इब्राहिम युमाकली ने रविवार को कहा कि तुर्की के इजमिर प्रांत में आग बुझाने में लगा एक हेलीकॉप्टर जलाशय में गिर गया साथ ही बताया कि चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया। युमाकली ने ‘एक्स’ पर कहा, “जांच करने के बाद पता चला कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और ताहताली जलाशय में गिर गया, जहां से वह मेंडेरेस क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने के लिए पानी निकाल रहा था।” मंत्री ने कहा कि पुलिस, तट रक्षक और आपदा प्रबंधन विभाग खोज और बचाव अभियान में शामिल हैं, उन्होंने कहा कि चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया, बचावकर्मी तीन अन्य की तलाश कर रहे हैं।

Exit mobile version