Site icon Dainik Savera Times

हिजबुल्ला ने नेतन्याहू के आवास पर किया ड्रोन से हमला

तेल अवीव: हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने शनिवार सुबह ड्रोन से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर हमला किया। हमले के समय नेतन्याहू और उनकी पत्नी वहां नहीं थे, हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि यह हमला लेबनान की ओर से मध्य इजरायली शहर कैसरिया में प्रधानमंत्री के निजी आवास को लक्ष्य करके किया गया। ड्रोन हमले के समय नेतन्याहू वहां नहीं थे और इससे कोई हताहत नहीं हुआ है।

Exit mobile version