Site icon Dainik Savera Times

Gaza अस्पताल विस्फोट के बाद हिजबुल्लाह ने आक्रोश दिवस का किया आह्वान

बेरूतः लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्ला आंदोलन ने गाजा पट्टी के एक अस्पताल में हुए विस्फोट की निंदा करते हुए ‘आक्रोश दिवस‘ का आह्वान किया और इस ‘नरसंहार‘ के लिए इज़राइल को दोषी ठहराया। जानकारी के अनुसार, हिजबुल्ला ने मंगलवार को हमले को ‘नरसंहार‘ और ‘क्रूर अपराध‘ बताते हुए कहा, ‘कल, बुधवार को दुश्मन के खिलाफ आक्रोश का दिन होगा।‘

वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया है कि इस्लामिक जिहाद द्वारा दागे गए एक रॉकेट के कारण गाजा अस्पताल में विस्फोट हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है। हमास और अधिकांश अरब देशों ने इजराइल को दोषी ठहराया है।

Exit mobile version