Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरित विकास पर उच्च स्तरीय मंच ने तीन परिणाम जारी किए

October 19, 2023

हरित विकास पर उच्च स्तरीय मंच ने तीन परिणाम जारी किए

तीसरे “बेल्ट एंड रोड” अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच के तहत हरित विकास पर उच्च-स्तरीय मंच 18 अक्तूबर को पेइचिंग में आयोजित हुआ, जिसमें तीन परिणाम जारी किए गए, जिनमें “बेल्ट एंड रोड” हरित विकास पेइचिंग पहल, हरित विकास निवेश और वित्तपोषण साझेदारी, और मध्य एशिया क्षेत्रीय हरित प्रौद्योगिकी विकास कार्य योजना शामिल है।

बताया गया है कि तीनों परिणामों ने पिछले 10 वर्षों में हरित “बेल्ट एंड रोड” द्वारा की गई सकारात्मक प्रगति की पुष्टि की और हरित “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण में मौजूद निवेश व वित्तपोषण वाले बाधाओं को हल करने के लिए संचार व सहयोग मंच बनाया है और व्यवहारिक समाधान प्रस्ताव पेश किया है।

बता दें कि तीसरे “बेल्ट एंड रोड” अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच के तीन उच्च-स्तरीय मंचों में से एक के रूप में, हरित विकास पर उच्च-स्तरीय मंच “हरित सिल्क रोड का सह-निर्माण, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व के संवर्धन” के विषय पर केंद्रित है। 20 से अधिक देशों से आए 400 से ज्यादा अतिथियों ने इस में भाग लिया। उन्होंने हरित विकास अवधारणाओं के अभ्यास को साझा किया, हरित सिल्क रोड के निर्माण की प्रगति और परिणामों का वर्णन किया। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि ग्रीन सिल्क रोड एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो हमें एक नए रास्ते पर चलने में मदद कर सकता है जिससे मानव और पृथ्वी को लाभ होगा। ग्रीन सिल्क रोड से निवेश दुनिया भर में सतत विकास और जलवायु अनुकूलन की प्रक्रिया को तेज कर सकता है और सभी देशों में उत्पादन व लोगों के जीवन को सुनिश्चित कर सकता है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें