Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग (तिब्बत) में उच्च गुणवत्ता वाले रेडियो और टेलीविजन की गति तेज़

August 11, 2025

शीत्सांग (तिब्बत) में उच्च गुणवत्ता वाले रेडियो और टेलीविजन की गति तेज़

8 अगस्त को ल्हासा में शुरू की गई रेडियो और टेलीविजन जन कल्याण सेवा गतिविधि से मिली ख़बर के अनुसार वर्तमान में शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के सभी गाँवों और समुदायों में रेडियो और टेलीविजन सिग्नल उपलब्ध हैं, जिससे “गाँव-से-गाँव” और उच्च-गुणवत्ता वाली रेडियो और टेलीविजन कवरेज सुनिश्चित होती है। उनमें से, किसानों व चरवाहों के रहने के क्षेत्रों में लाइव प्रसारण उपग्रह उपयोगकर्ता अब 46 रेडियो कार्यक्रम और 97 टीवी कार्यक्रम सुन और देख सकते हैं, जिससे दूरदराज और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में टेलीविजन देखने की कठिनाइयों की समस्या का समाधान हो गया।

  शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना के बाद से पिछले 60 वर्षों में, शीत्सांग के रेडियो और टेलीविजन उद्योग ने शून्य से कुछ और उत्कृष्टता तक उल्लेखनीय प्रगति की है। 1965 में, शीत्सांग में केवल 12% आबादी के पास वायरलेस रेडियो की सुविधा थी। आज, शीत्सांग में कुल 76 रेडियो और टेलीविजन स्टेशन हैं और यहां रेडियो और टेलीविजन का व्यापक जनसंख्या कवरेज क्रमशः 99.54% और 99.67% तक पहुंच गया है।

   चीन रेडियो और टेलीविजन शीत्सांग नेटवर्क कंपनी लिमिटेड के आंकड़ों के अनसार वर्तमान में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में 13 लाख 76 हजार टीवी उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से 6 लाख 38 हजार लाइव सैटेलाइट उपयोगकर्ता हैं, जो मुख्य रूप से किसानों व चरवाहों के रहने के क्षेत्रों में वितरित हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़े- Weather Today: दिल्ली सहित उत्तर भारत में बदला मौसम; तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें