Site icon Dainik Savera Times

खुनलुन पर्वत पर सबसे ऊंचा मौसम स्टेशन स्थापित

चीनी विज्ञान अकादमी के वायुमंडलीय भौतिक विज्ञान संस्थान और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के मौसम ब्यूरो से गठित वैज्ञानिक दल ने 22 अक्तूबर को खुनलुन पर्वत पर समुद्र की सतह से 5,896 मीटर ऊंचाई पर स्थित वोलोंगकांग में बहु-तत्व स्वचालित मौसम स्टेशन की स्थापना की।

बताया जाता है कि यह स्टेशन पूरे खुनलुन पर्वत पर सबसे ऊंची जगह पर स्थित मौसम स्टेशन है। इससे छिंगहाई-तिब्बत पठार की उत्तरी ढलान पर खुनलुन पर्वत क्षेत्र में सीढ़ी मौसम विज्ञान अवलोकन नेटवर्क आम तौर पर स्थापित हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version