Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन हाईवे चार्जिंग वॉल्यूम में वर्ष 2025 से 55.6% की वृद्धि

May 2, 2026

मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन हाईवे चार्जिंग वॉल्यूम में वर्ष 2025 से 55.6% की वृद्धि

चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन से मिली खबर के अनुसार मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों की संख्या चरम पर है।

चार्जिंग सर्विस में पहले दिन तोड़ा रिकॉर्ड

नेशनल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मॉनिटरिंग एंड सर्विस प्लेटफॉर्म द्वारा मॉनिटर की जाने वाली 57,600 हाईवे चार्जिंग सुविधाओं का विश्लेषण के अनुसार छुट्टी के पहले दिन,हाईवे पर नई ऊर्जा वाले वाहनों की चार्जिंग वॉल्यूम 2 करोड़ 30 लाख 33 हजार 9 सौ किलोवाट-घंटे तक पहुंच गयी, जो पिछले साल की तुलना में 55.6% ज़्यादा है। और चार्जिंग सर्विस की संख्या 946,300 से ज़्यादा हो गई, जिसने मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन चार्जिंग सर्विस की संख्या का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हाईवे चार्जिंग की मॉनिटरिंग को करेगा मज़बूत

इसके जवाब में, राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन सम्बंधित पक्षों के साथ मिलकर हाईवे चार्जिंग सुविधाओं की मॉनिटरिंग को लगातार मज़बूत करेगा, आपातकालीन चार्जिंग संसाधन के गतिशील आवंटन को बढ़ाएगा, और मई दिवस की छुट्टी में चार्जिंग सर्विस सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगा।
(आशा)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें