Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

मिस इंग्लैंड 2024 के फाइनल में पहुंची हिमाचल की बेटी महक चंदेल, जानिए कौन है महक

ऊना: हिमाचल की बेटी महक चंदेल मिस इंग्लैंड-2024 (Miss England-2024) के ग्रैंड फिनाले की फाइनलिस्ट बनी है, ये उपलब्धि हासिल करने वाली वो पहली हिमाचली युवती हो सकती है। महक ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) को सौन्दर्य जगत में एक नई पहचान प्रदान की है। मूलत से चिन्तपूर्णी क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाली महक चंदेल विदेशी धरती पर कई मर्तबा प्रतिभा का डंका बजा चुकी है। मिस इंग्लैंड 2024 का फिनाले 16 और 17 मई को लंदन में आयोजित होगा।

लंदन (London) में आयोजित हो रही सौंदर्य प्रतियोगिता ( Beauty contest) में इंग्लैण्ड की 8,000 यवतियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद 40 को मिस इंग्लैंड 2024 (Miss England) के फाइनल के लिए चुना गया है, इसमें महक चन्देल भी हैं।

क्रिमिनोलॉजी (Criminology) में स्नातक की डिग्री ग्रहण कर चुकी महक इस समय स्कूली बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था के साथ कार्य कर रही है। मॉडलिंग में भी सिक्का जमा चुकी है। समाज सेवा (Social Service) में गहरी रुचि रखती हैं, जरूरतमंद की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए सफलतापूर्वक अभियान चला चुकी हैं। मिस चंदेल  कैंसर पीड़ितों (Cancer Victim)  के लिए चैरिटी एकत्रित करने के लिए प्रयासरत हैं,इसके लिए अभियान भी शुरू किया हैं। भविष्य में साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण करना चाहती हैं। 

Exit mobile version