Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिन्दू राष्ट्रवादी विचारधारा की खालिस्तानी विचार से तुलना गलत : विदेश मंत्रलय

February 1, 2025

हिन्दू राष्ट्रवादी विचारधारा की खालिस्तानी विचार से तुलना गलत : विदेश मंत्रलय

Hindu nationalist: भारत ने ब्रिटेन के गृह मंत्रलय की रिपोर्ट में हिन्दू राष्ट्रवाद (Hindu nationalist) को उग्रवादी विचारधारा बताए जाने पर रोष जताते हुए शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन में अलगाववादी एवं उग्रवादी खतरे को दुनिया अच्छे से जानती है और इसे नजरअंदाज या गलत तरीके से तुलना नहीं करना चाहिए। विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां नियमित ब्रीफिंग में ब्रिटिश गृह मंत्रलय की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कहा, हमने इस मामले पर कुछ रिपोर्ट देखी हैं।

ब्रिटेन से अलगाववादी और चरमपंथी खतरे की प्रकृति सर्वविदित है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए या गलत तरीके से इसकी तुलना नहीं की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2024 में गठित ब्रिटिश गृह मंत्रलय के आयोग की हाल ही में लीक हुई एक रिपोर्ट में ब्रिटेन की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए 9 उभरते खतरों में ‘हिन्दू राष्ट्रवादी उग्रवाद’ और ‘खालिस्तानी उग्रवाद’ को चिन्हित किया गया है।

जायसवाल ने कहा कि वह मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के जल्द प्रत्यर्पण के लिए अमरीकी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। अमरीका के सुप्रीम कोर्ट ने 21 जनवरी को राणा की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी, जिससे उसके भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया था। विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम अब मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी को शीघ्र भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रक्रियागत मुद्दों पर अमरीकी पक्ष के साथ काम कर रहे हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें