Site icon Dainik Savera Times

लाहौर यूनिवर्सिटी में होली मना रहे हिंदू छात्रों पर हमला

लाहौर : पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में पंजाब यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज परिसर के लॉन में होली मनाने के लिए एकत्र हुए कम से कम 15 हिंदू छात्रों के इस्लामी संगठन जमीयत -ए-तुलबा के हमले में घायल होने की रिपोर्टें हैं। हमले के वायरल वीडियो में इस्लामी संगठन के कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक हिंदू छात्रों का पीछा करते हुए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उन पर पत्थर फेंकते हुए दिखाया गया है। इनमें विश्वविद्यालय प्रशासन के गार्ड भी शामिल थे।

ट्विटर रिपोर्ट के मुताबिक जमीयत-ए-तुलबा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पंजाब विश्वविद्यालय में होली का त्योहार मना रहे हिंदू अल्पसंख्यक छात्रों पर हमला किया। हमले में 15 हिंदू छात्र घायल हुए हैं जिनमें से कुछ छात्रों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक विश्वविद्यालय के प्रवक्ता का कहना है कि अल्पसंख्यक छात्रों के पास उत्सव की अनुमति नहीं थी। वहीं हिंदू छात्रों में से एक ने कहा कि वे सिर्फ केक काट रहे थे और रंगों का उपयोग नहीं कर रहे थे।

Exit mobile version