Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा में फिर बार फिर हिंदू मंदिर पर हमला, प्रवेश द्वार व स्तंभों पर लिखे खालिस्तान नारे

April 22, 2025

कनाडा में फिर बार फिर हिंदू मंदिर पर हमला, प्रवेश द्वार व स्तंभों पर लिखे खालिस्तान नारे

Hindu temple: कनाडा के सरे स्थित एक मंदिर को असामाजिक तत्वों ने विरूपित कर दिया और इसके प्रवेश द्वार तथा स्तंभों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख दिए। मंदिर प्रबंधन ने एक बयान में कहा कि यह घटना 19 अप्रैल को सरे स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई। बयान में कहा गया, ‘2 अज्ञात व्यक्तियों ने सरे में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को विरूपित किया और प्रवेश द्वार तथा मंदिर के स्तंभों पर ‘खालिस्तान’ शब्द लिख दिया।’

इसके अलावा, इस कृत्य के दौरान सुरक्षा कैमरा भी चुरा लिया गया। बयान में कहा गया कि सरे पुलिस के समक्ष आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है और जांच में अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। बयान में कहा गया, ‘हम नेताओं से आग्रह करते हैं कि वे इस घृणा अपराध की निंदा करने में हमारा साथ दें।’

इससे पहले कनाडा के वैंकूवर स्थित रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया था। समर्थकों ने यहां ग्रैफिटी से खालिस्तानी नारे लिख थे। इस घटना के बाद सिख समुदाय के बीच नाराजगी है, और इसके लिए सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वैंकूवर पुलिस विभाग के प्रवक्ता सार्जेंट स्टीव एडिसन ने बताया कि पुलिस गुरुद्वारे पर लिखे गए नारे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें