Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पवित्र गीत पहाड़ों से उड़ते हैं

January 18, 2023

पवित्र गीत पहाड़ों से उड़ते हैं

फरवरी 2022 में, पर्वत में रहने वाले 44 बच्चों ने पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह के मंच पर शानदार प्रदर्शन किया, अपने सरल गायन से दुनिया को चकित किया। शिक्षक देंग श्याओलान इन बच्चों को विश्व मंच पर लेकर आए। देंग श्याओलान ने अपना बचपन मालन गांव में बिताया, जो उत्तरी चीन के हपेई प्रांत के पहाड़ों में स्थित है। 2004 में, सेवानिवृत्ति के बाद देंग श्याओलान मालन गांव लौट आए और उन्होंने पाया कि यहां शैक्षिक सुविधाएं अपेक्षाकृत सरल थीं, और कुछ बच्चे गाना भी नहीं गा सकते थे। इसलिए वह मालन गांव में रहकर 18 साल तक यहां के बच्चों को संगीत की शिक्षा देती रहीं।

वर्ष 2022 वह पर्वत में रहने वाले 44 बच्चों को पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह के मंच पर लाया। लेकिन पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक समाप्त होने के एक महीने बाद, 79 वर्षीय देंग श्याओलान अचानक बीमार हो गए और अपने प्यारे बच्चों को हमेशा के लिए छोड़ गए। जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को मालन गांव के बच्चे पहली बार चाइना मीडिया ग्रुप के “2023 वसंत त्योहार गाला” में दिखाई देंगे। उस समय, वे स्पष्ट और कोमल गायन स्वरों के साथ वसंत त्योहार गाला की शुरुआत करेंगे, और श्रोताओं को शुद्ध नववर्ष की शुभकामनाएं भेजेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें