Site icon Dainik Savera Times

CMG द्वारा आयोजित सभ्यताओं की यात्रा के माध्यम से विश्व भ्रमण की हांगकांग व मकाओ विशेष प्रदर्शनी शुरू

29 सितंबर को चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी द्वारा आयोजित सभ्यताओं की यात्रा के माध्यम से विश्व भ्रमण की हांगकांग व मकाओ विशेष प्रदर्शनी एक साथ शुरू हुई। सीएमजी के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने वीडियो के माध्यम से भाषण दिया। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के वित्त मंत्री छन माओबो और चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के सांस्कृतिक मंत्री ओयांग यू ने इस गतिविधि में भाग लिया।

शन हाई श्योंग ने कहा कि दुनिया की एकमात्र सभ्यता के रूप में जो आज भी जारी है और कभी बाधित नहीं हुई है, चीनी सभ्यता मानव जाति के लंबे इतिहास में सबसे श्रेष्ठ सभ्यताओं में से एक है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निर्देश में चीनी लोग चीनी राष्ट्र की आधुनिक सभ्यता के निर्माण और मानव सभ्यता के विकास में नई प्रगति को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हांगकांग और मकाओ के दोस्तों को इस प्रदर्शन को देखने का स्वागत है। ताकि वे व्यापक और गहन चीनी संस्कृति की गहरी समझ रख सकें, राष्ट्रीय पहचान, अपनेपन और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ा सकें, और देश के समग्र विकास में सक्रिय रूप से भाग ले सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version