Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगकांग में रिहाइशी इमारतों की आग बुझाने का काम लगभग पूरा 

November 28, 2025

हांगकांग में रिहाइशी इमारतों की आग बुझाने का काम लगभग पूरा 

हांगकांग के अग्नि शमन विभाग ने शुक्रवार की सुबह एक न्यूज ब्रीफिंग में बताया कि वांग फुक कार्ट में स्थित सात बहुमंजिली रिहाइशी इमारतों की आग बुझाने का काम लगभग पूरा किया गया है। ताजा खबर के अनुसार इस अग्निकांड में 128 लोगों की मौत हो गयी है, जिनमें एक अग्नि शमन विभाग का कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा 11 कर्मचारी घायल बताये जा रहे हैं। तलाशी और बचाव कार्य जारी है।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख ली का चिउ जॉन ने गुरुवार की दोपहर के बाद मीडिया को बताया कि हांगकांग विशेष प्रशासनिक सरकार एक सामग्री सूची बना रही है और केंद्रीय हांगकांग व मकाओ मामले कार्यालय तथा सम्बंधित आपात तंत्र के ज़रिये भीतरी चीन की सहायता प्राप्त करना चाहता है। उन्होंने बताया कि आग काबू में लाने के बाद फायरकर्मियों ने सफलतापूर्वक 55 लोग बचाये। कठिनाइयों के बावजूद तलाशी और बचाव कार्य जोरों पर है।

उन्होंने कहा कि भावी एक अरसे से सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी समारोह और गतिविधियां या तो रद्द की जाएंगी या टाली जाएंगी। सरकार हर पीड़ित परिवार को दस हजार हांगकांग डॉलर की आपात राहत राशि प्रदान करेगी। सीपीसीसीसी के एचएमओ ने हांगकांग में आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए क्वांगतोंग प्रांत के साथ समन्वय किया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देशों को लागू करने के लिए, चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मामलों पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के कार्यालय (सीपीसीसीसी के एचएमओ) में हांगकांग के थाइपो जिले में आग लगने के बाद आपदा राहत कार्यों में मदद और समर्थन देने के लिए चीन के क्वांगतोंग प्रांत के साथ समन्वय किया। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार की ज़रूरतों के आधार पर, क्वांगतोंग प्रांत ने तुरंत ज़रूरी बचाव उपकरण, चिकित्सा की आपूर्ति और इस्तेमाल होने वाली चीज़ें जुटाईं, जिन्हें 27 नवंबर की शाम व 28 नवंबर की सुबह हांगकांग पहुंचाया गया है।

चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के स्वतंत्र भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (आईसीएसी) ने मरम्मत के काम से जुड़े संभावित भ्रष्टाचार की जांच के लिए 27 नवंबर को एक परियोजना टीम बनाई। 28 नवंबर को संबंधित इंजीनियरिंग परामर्श कंपनी के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और उसके बाद सबूत इकट्ठा करने का काम चल रहा है।

आईसीएसी ने 28 नवंबर को हांगकांग के न्यू टेरिटरीज के थाईपो जिले में एक आवासीय परिसर में होंगफुयुआन में मरम्मत की देखरेख के लिए ज़िम्मेदार इंजीनियरिंग परामर्श कंपनी के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया। वहीं, हांगकांग पुलिस ने 27 नवंबर को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जो होंगफुयुआन के लिये ज़िम्मेदार इंजीनियरिंग कंपनी के प्रभारी हैं। इनमें दो निदेशक और एक इंजीनियरिंग सलाहकार हैं।

ये भी पढ़ें- फिटनेस के लिए आसान योग: कटिचक्रासन से कमर और पेट पर असर

(हैया)

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें