Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगकांग में राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाकर शोक जताया गया

November 29, 2025

हांगकांग में राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाकर शोक जताया गया

चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने 29 नवंबर को राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाकर शोक जताने की रस्म आयोजित की। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक ली का चिउ जॉन, सीपीसी की केंद्रीय समिति के हांगकांग व मकाओ कार्यालय और राज्य परिषद के हांगकांग व मकाओ कार्यालय के अधिकारी श्यू छिफांग समेत अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया।

वहीं, हांगकांग में केंद्रीय सरकार के संपर्क कार्यालय ने भी भीषण अग्निकांड में मृतकों और मारे गए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाकर शोक जताने की रस्म आयोजित की। गौरतलब है कि हांगकांग के न्यू टेरिटरीज के थाईपो जिले में 26 नवंबर को दोपहर बाद भीषण आग लगी। अब तक इसमें 128 लोगों की मौत होने की खबर है।

ये भी पढ़ें- साउथ स्टार विजय की निजी जिंदगी चर्चा में, पत्नी ने तलाक की अर्जी दी

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें