Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लूंग नववर्ष के स्वागत के लिए रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियोँ से गुलज़ार हुआ हांगकांग 

February 13, 2024

लूंग नववर्ष के स्वागत के लिए रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियोँ से गुलज़ार हुआ हांगकांग 

फ्लोट परेड, आतिशबाज़ी का प्रदर्शन, नए साल की घुड़दौड़……हाल के दिनों में,कई रोमांचक गतिविधियों ने 2024 लूंग नववर्ष के दौरान हांगकांग में एक मज़बूत उत्सव का माहौल पैदा कर दिया।

लूंग वर्ष का स्वागत करने के लिए, हांगकांग की प्रसिद्ध प्रिंटिंग स्ट्रीट “ली तुंग स्ट्रीट” वसंत महोत्सव के दौरान 200 मीटर के मार्ग को नए साल के लालटेन के समुद्र में बदल देती है। 800 लाल लालटेनों के बीच सौभाग्य की चमचमाती सुनहरी मछली जैसी लालटेनें, जो सभी उद्योगों की समृद्धि और हर साल प्रगति का प्रतीक है।

हांगकांग में, दिन के दौरान, लोग लंबी पैदल यात्रा करते हैं, मंदिरों में पूजा करते हैं, फूल खरीदते हैं, आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं, या रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ इकट्ठा होते हैं।और शाम को पार्टी, फ्लोट परेड और आतिशबाज़ी का प्रदर्शन देख सकते हैं। लूंग वर्ष में हांगकांग असाधारण आकर्षण से भरपूर है। नए साल की ये गतिविधियां हांगकांग में उत्सव का माहौल लाती है, खपत को बढ़ावा देती है और आर्थिक जीवन शक्ति लाती है।

हांगकांग केटरिंग मैनेजमेंट एसोसिएशन ने कहा कि हाल ही में रेस्तरां आरक्षण पूरे हो गए हैं, और नए साल की पूर्व संध्या, पहले और दूसरे दिन व्यापार की मात्रा लगभग 2019 के स्तर पर वापस आ गई है। हांगकांग होटल्स एसोसिएशन ने कहा कि विक्टोरिया हार्बर के दोनों तरफ के होटलों के रेस्तरां अधिभोग दर और कमरे अधिभोग दर दोनों संतोषजनक हैं।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें