Site icon Dainik Savera Times

हांगकांग में पांडा के जुड़वां शावकों के लिए नामकरण प्रतियोगिता शुरू

Hong Kong: चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में पहले पांडा जुड़वां शावकों का जन्म 18 अगस्त 2024 को हुआ। छह महीने बाद 16 फरवरी को पांडा जुड़वां बच्चे हांगकांग के ओशन पार्क में सामने आए। छह महीने के पांडा जुड़वां शावक पेड़ की शाखाओं और घास पर चढ़ते और खेलते हुए बहुत प्यारे और मनमोहक लगते हैं।

बताया जाता है कि जन्म के समय मादा पांडा शिशु का वजन लगभग 122 ग्राम है और नर पांडा शिशु का वजन लगभग 112 ग्राम है। ओशन पार्क की नर्सिंग टीम की देखभाल में अब दोनों का वजन दस किलोग्राम से अधिक हो गया है। उनकी मां का नाम यिंगयिंग है, जो हांगकांग की चीन में वापसी की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र सरकार ने हांगकांग को दान किया है।

नियम के अनुसार पांडा जुड़वां शावको हर दिन सुबह दस बजे और शाम को तीन बजे दर्शकों के सामने आएंगे। हर दिन 5,000 लोगों को पांडा हाउस जाकर शिशु पांडा को देखने का अवसर मिलेगा।

हांगकांग के संस्कृति, खेल और पर्यटन ब्यूरो के तत्वावधान में और ओशन पार्क के सह-आयोजन में पांडा जुड़वां शावकों के लिए नामकरण प्रतियोगिता 15 फरवरी को शुरू हुई। हांगकांग के निवासी उन्हें नाम देंगे और परिणाम इस साल की पहली छमाही में जारी किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: केकेआर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

Exit mobile version