चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आठवीं विधान परिषद के चुनाव का मतदान 7 दिसंबर की रात को साढ़े 11 बजे समाप्त हुआ। मतगणना के बाद सभी 90 विधान परिषद के सदस्य चुने गए हैं। यह हांगकांग में चुनाव प्रणाली में सुधार करने और “हांगकांग पर देशभक्तों के शासन” का सिद्धांत लागू करने के बाद आयोजित एक और महत्वपूर्ण चुनाव है। बताया जाता है कि आठवीं विधान परिषद का कार्यकाल 1 जनवरी 2026 को शुरू होगा और कार्यावधि चार साल होगी।
चीनी राज्य परिषद के हांगकांग और मकाओ कार्यालय के प्रवक्ता ने 8 दिसंबर को कहा कि हांगकांग में आठवीं विधान परिषद का चुनाव सुरक्षित, सुचारू और सफल रहा। इससे हांगकांग के पूरे समाज में इस चुनाव पर ध्यान, सहमति और समर्थन दिखाया गया। यह “एक देश दो व्यवस्था” की नीति, संविधान व बुनियादी कानून और हांगकांग की वस्तुगत स्थिति के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले लोकतंत्र का विकास करने में एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान अचानक लगी आग से हांगकांग को भारी नुकसान हुआ। विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने शीघ्र ही बचाव कार्य किया। इससे एकता और प्रेम का पूर्ण प्रदर्शन किया गया। बड़ी मुसीबत का सामना करने के बाद व्यापक मतदाता वर्तमान चुनाव के महत्व को और भी ज़्यादा समझने लगा। विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार, विभिन्न सामाजिक जगत और व्यापक मतदाताओं के समान प्रयास में चुनाव सफल रहा। आशा और पक्का विश्वास है कि नई विधान परिषद के सदस्य अवश्य ही शासन स्तर उन्नत करेंगे और देश के विकास में हांगकांग की हिस्सेदारी बढ़ाएंगे, ताकि मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय पुनरुत्थान में योगदान दिया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)