Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगकांग के युवा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र में हांगकांग की समृद्धि और स्थिरता की बहाली का दिया परिचय

March 10, 2023

हांगकांग के युवा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र में हांगकांग की समृद्धि और स्थिरता की बहाली का दिया परिचय

चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के युवा,चीन के संयुक्त राष्ट्र संघ के निदेशक ह्वांग ज़िछिएन ने 8 मार्च को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र में एक भाषण दिया और कहा कि हांगकांग ने समृद्धि और स्थिरता को बहाल किया है। ह्वांग ज़िछिएन ने कहा कि हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के लागू होने के बाद से अब तक के तीन वर्षों में हांगकांग ने अपनी स्थिरता हासिल की। इस कानून ने हांगकांग को अराजकता से व्यवस्था की ओर, व्यवस्था से समृद्धि की ओर, और मानवाधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि तथ्य शब्दों से अधिक जोर से बोलते हैं। विश्व बैंक द्वारा 2021 में जारी आंकड़ों के अनुसार हांगकांग के कानून का प्रतिशत 90% से ऊपर है। जो लोग हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की बदनामी करते हैं, वे कानून के शासन के मामले में हांगकांग से बेहतर नहीं हैं। ह्वांग ज़िछिएन ने उनसे चीन के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद करने और अपने मानवाधिकारों की स्थिति में सुधार करेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अपने विशेष श्रेष्ठताओं और चीनी केंद्र सरकार के दृढ़ समर्थन के साथ, हांगकांग वैश्विक प्रतिभाओं और उद्यमों को आकर्षित कर रहा है; हांगकांग में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां पूरी तरह से फिर से शुरू हो गई हैं, और पर्यटन उद्योग में बहाल हो गया है, जिससे हांगकांग में व्यापार के अधिक नए अवसर आ रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें