Site icon Dainik Savera Times

फ्लोट परेड से हांगकांग में वसंत महोत्सव समारोह की हुई शुरुआत 

Hong Kong Spring Festival

Hong Kong Spring Festival

Hong Kong Spring Festival : 29 जनवरी को शाम 5 बजे के लगभग, चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के च्येनशाजुई में हांगकांग सांस्कृतिक केंद्र प्लाजा से लेकर मीथन रोड तक सड़क के दोनों ओर दर्शक खड़े थे। लोग या तो एक-दूसरे के साथ अपने नववर्ष के अनुभव साझा कर रहे थे या आगामी परेड की मुख्य बातों पर चर्चा कर रहे थे, सभी फ्लोट परेड देखने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

हांगकांग में चंद्र नव वर्ष के पहले दिन के प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम के रूप में, अंतर्राष्ट्रीय चीनी नव वर्ष रात्रि समारोह हर साल बड़ी संख्या में ऑनलाइन और ऑफलाइन दर्शकों का ध्यान आकर्षित करता है। इस वर्ष के आयोजन का विषय है “शुभ नव वर्ष, निरंतर आनंद”। इस कार्यक्रम में भव्य झांकियों, विविध मंच डिजाइनों और समृद्ध प्रदर्शनों के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय महानगर हांगकांग के आकर्षण को प्रदर्शित किया गया, तथा स्थानीय हांगकांग नागरिकों और देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए एक शानदार बड़े पैमाने पर पार्टी का आयोजन किया गया। 

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी ली च्याछाओ ने अपने भाषण में कहा कि हांगकांग, चीन की मुख्यभूमि और दुनिया भर से विशेष झांकियां और टीमें एक शानदार और रंगीन शो पेश करेंगी, और दुनिया को हांगकांग की अनंत जीवन शक्ति दिखाएंगी। पिछले वर्ष, हांगकांग में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग 4.5 करोड़ तक पहुंच गयी, जो वर्ष 2023 की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। नये साल में हांगकांग में अच्छी चीजें होती रहेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version