Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आशा है कि फ्लाइंग टाइग्स की भावना चीन और अमेरिका की जनता के बीच पीढ़ीयों तक फैलेगीः शी चिनफिंग

September 19, 2023

आशा है कि फ्लाइंग टाइग्स की भावना चीन और अमेरिका की जनता के बीच पीढ़ीयों तक फैलेगीः शी चिनफिंग

 

मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन-अमेरिका उड्डयन विरासत कोष के अध्यक्ष जेफ्री ग्रीन और फ्लाइंग टाइग्स के पूर्व सैनिक हैरी मोयर और मेल मैकमुलन को जवाबी पत्र भेजा। उन्होंने बताया कि नये काल में चीन अमेरिका संबंध के स्वस्थ व स्थिर विकास के लिए नये काल में फ्लाइंग टाइग्स के सदस्यों की हिस्सेदारी और समर्थन की जरूरत है। आशा है कि फ्लाइंग टाइग्स की भावना चीन और अमेरिका की जनता के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी तक फैलेगी।

शी चिनफिंग ने कहा कि आप के पत्र से यह जान कर मैं बहुत खुश हूं कि चीन-अमेरिका उड्डयन विरासत कोष और फ्लाइंग टाइग्स के पूर्व सदस्य लंबे समय से दोनों देशों में फ्लाइंग टाइग्स की कहानी फैलाते हैं और अधिकाधिक अमेरिकी युवा व बच्चे फ्लाइंग टाइग्स मैत्री स्कूल और युवा व बाल नेता योजना में शामिल हो रहे हैं और अब तक लगभग 500 फ्लाइंग टाइग्स के पूर्व सदस्यों और उन के कई सौ परिजनों ने चीन की यात्रा की है।

शी चिनफिंग ने बल दिया कि चीनी और अमेरिकी जनता ने जापानी फासिस्ट के खिलाफ संघर्ष करने में गहरी मित्रता बनायी थी। भविष्योन्मुख चीन और अमेरिका पर विश्व शांति, स्थिरता व विकास के लिए अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। दोनों देशों को पारस्परिक सम्मान, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, सहयोग व जीत के अवतर साझा करने चाहिए। जनता को चीन-अमेरिका के सौहार्दपूर्ण संबंधों की आशा है।

बता दें कि चीन-अमेरिका उड्डयन विरासत कोष की स्थापना वर्ष 1998 में हुई, जिसका उद्देश्य दोनों देशों की ऐतिहासिक उड्डयन घटनाओं के अध्ययन और स्मृति को बढ़ाना है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें