Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Florida में भीषण हादसा: नाव में अचानक विस्फोट से 13 यात्री हुए घायल, जांच जारी

May 27, 2025

Florida में भीषण हादसा: नाव में अचानक विस्फोट से 13 यात्री हुए घायल, जांच जारी

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक भयावह हादसा सामने आया, बता दें कि, सोमवार शाम को न्यू रिवर ट्राएंगल के पास एक नाव में अचानक विस्फोट हो गया। इस नाव में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अमेरिकी तटरक्षक बल (यू.एस. कोस्ट गार्ड) के दक्षिणपूर्व डिवीजन ने जानकारी दी कि यह हादसा सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5:45 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विस्फोट के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन विशेषज्ञों की एक टीम मामले की तह तक जाने के लिए जुट गई है।

-विस्फोट के बाद नाव में लगी आग

घायलों की स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद नाव में आग लग गई और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। फायर डिपार्टमेंट, तटरक्षक दल और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई के लिए पहुंचीं। विस्फोट के कारण आसपास के जल क्षेत्र में सुरक्षा उपाय और कड़े कर दिए गए हैं ताकि किसी अन्य दुर्घटना से बचा जा सके।

-स्थानीय प्रशासन और तटरक्षक बल की लोगों से अपील

स्थानीय प्रशासन और तटरक्षक बल की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक न्यू रिवर ट्राएंगल क्षेत्र से दूरी बनाए रखें। यह घटना एक बार फिर समुद्री सुरक्षा मानकों और नावों की तकनीकी जांच की अहमियत पर सवाल खड़े कर रही है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि हादसे की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें- क्या 1 अप्रैल से आम जनता को लगेगा महंगाई का झटका? LPG दाम को लेकर आया बड़ा अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें