Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैसा है China में पूरी प्रक्रिया वाला लोकतंत्र?

March 10, 2023

कैसा है China में पूरी प्रक्रिया वाला लोकतंत्र?

चीन की राजधानी पेइचिंग में एनपीसी और सीपीपीसीसी दो सत्रों का आयोजन हो रहा है। यह दुनिया द्वारा चीन में पूरी प्रक्रिया वाले लोकतंत्र का सर्वेक्षण करने की एक अहम खिड़की है। इस वर्ष के दो सत्रों में कानूनी निर्माण संशोधन प्रस्ताव को फिर एक बार एनपीसी के सम्मेलन के समक्ष पेश किया गया। विश्लेषकों ने ध्यान दिया कि कानूनी निर्माण संशोधन में पूरी प्रक्रिया वाले लोकतंत्र पर कायम रहकर विकसित करने के विषय शामिल हुए हैं। एक लोकतंत्र देश का आकलन करने के लिए यह प्राथमिकता है कि क्या लोग सच्चे माइने में स्वामित्व कर सकते हैं। चीन की 1.4 अरब से ज्यादा आबादी है, जो दुनिया की आबादी की करीब 20 फीसदी है। इतने ज्यादा लोगों के मतों को कैसे अच्छी तरह प्रतिबिंबित किया जा सकता है? पूरी प्रक्रिया वाला लोकतंत्र एक स्वर्णिम चाबी है।

पूरी प्रक्रिया वाले लोकतंत्र के तहत चीन लोकतांत्रिक चुनाव, लोकतांत्रिक विचार-विमर्श, लोकतांत्रिक निर्णय, लोकतांत्रिक प्रबंध और लोकतांत्रिक निगरानी को अच्छी तरह जोड़ता है, ताकि देश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के हरेक चरण में लोगों की आवाज़ सुनायी जा सकती, लोगों के मतों को प्रतिबिंबित किया जा सकता। लोकतांत्रिक चुनाव का उदाहरण लें, चीन में एनपीसी के प्रतिनिधियों का चुनाव दुनिया में सबसे बड़ा पैमाने वाला लोकतांत्रिक चुनाव है। राष्ट्रीय स्तरीय से काउंटी स्तरीय तक चीन में पाँच स्तरीय एनपीसी के प्रतिनिधियों का चुनाव है। हरेक प्रतिनिधियों का कार्यकाल 5 साल का है। चीन के हर क्षेत्र, हर व्यवसाय और हर जाति के अपने-अपने प्रतिनिधि होते हैं।

एनपीसी प्रतिनिधियों में ड्राइवर, मज़दूर, किसान, बावर्ची, डॉक्टर और पत्रकार आदि विभिन्न तबकों के लोग शामिल हैं। फिर, लोकतांत्रिक सलाह-मश्विरा चीनी समाजवादी लोकतंत्र का विशेष रूप और खास श्रेष्ठता है। चीन की सरकारी कार्य रिपोर्ट समाज के विभिन्न जगतों के लोगों की रायों और मतों को सुनकर बनायी गयी है। दो सत्रों पर प्रतिनिधियों के प्रस्तावों में 1.4 अरब चीनी लोगों के मत शामिल किये जाते हैं, जो सरकारी निर्णय के लिए मूल्यवान दृष्टिकोण और अनुभव देते हैं। चीन में लोकतंत्र सजावट नहीं है, चीन में लोकतंत्र लोगों की आवश्यक समस्याओं का हल करने के लिए है। देश में खुशहाली समाज के निर्माण से महामारी-रोधी कार्य में विजय पाने तक, फिर चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को आगे विकसित करने के लिए चीन द्वारा प्राप्त सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियां पूरी प्रक्रिया वाले लोकतंत्र से अलग नहीं रह सकती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय जनमत सर्वेक्षण दिखाता है कि हाल के वर्षों में चीन सरकार के प्रति चीनी लोगों की संतुष्टि-दर हर साल 90 प्रतिशत से अधिक पहुंची है। यह चीनी लोकतंत्र की शक्तिशाली जीवन शक्ति का सबसे सच्चा प्रतिबिंब है। लोगों का मानना है कि पूरी प्रक्रिया वाला लोकतंत्र इसलिए चीन में प्रचलित है कि यह चीन की यथार्थ स्थितियों से मेल खाता है, जो तेजी से सहमतियों को एकत्र कर सकता है। लोकतंत्र सचमुच सरकार और लोगों के बीच बेल्ट बन चुका है। हाल में चीन ने समाजवादी आधुनिकीकरण वाले देश की नयी प्रक्रिया पर चलना शुरू किया है। पूरी प्रक्रिया वाला लोकतंत्र चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण का एक प्रतिबिंब है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें