चीनी शैली का आधुनिकीकरण कैसे अलग है?

आधुनिकीकरण को साकार करना विश्व की सामान्य प्रवृत्ति है, और इसे सभी विकासशील देशों में लोग उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालाँकि, दुनिया में विभिन्न देशों के आधुनिकीकरण को साकार करने के तरीके भी अलग अलग हैं। पश्चिमी देशों की तुलना में, चीनी शैली के आधुनिकीकरण का विकास पथ उपनिवेशों को लूटने और उनका.

आधुनिकीकरण को साकार करना विश्व की सामान्य प्रवृत्ति है, और इसे सभी विकासशील देशों में लोग उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालाँकि, दुनिया में विभिन्न देशों के आधुनिकीकरण को साकार करने के तरीके भी अलग अलग हैं। पश्चिमी देशों की तुलना में, चीनी शैली के आधुनिकीकरण का विकास पथ उपनिवेशों को लूटने और उनका शोषण करने से नहीं, बल्कि तमाम चीनी जनता की बुद्धिमत्ता और कड़ी मेहनत से आधारित है। चीन कभी एक अर्ध-सामंती और अर्ध-औपनिवेशिक पिछड़ा देश रहा था। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले चीनी लोगों ने दशकों के खूनी संघर्ष के बाद एक स्वतंत्र नए चीन की स्थापना करने में सफल किया। हालाँकि, पश्चिमी देशों के विपरीत, जब नए चीन की स्थापना हुई थी, तो उसे एक गरीब और खाली स्थिति का सामना करना पड़ा था। आधुनिकीकरण हासिल करने के लिए चीनी लोगों को आर्थिक निर्माण की नींव रखने के लिए आदिम संचय को थोड़ा-थोड़ा करके पूरा करना पड़ता था। हालाँकि, ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में, चीनी लोगों ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मजबूत नेतृत्व में, गरीबी और पिछड़ेपन के चेहरे को अपने हाथों से बदल दिया, और धीरे-धीरे देश के औद्योगीकरण को साकार कर दिया।

 

1978 में सुधार और खुलेपन को महसूस करने के बाद, चीन ने बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय पूंजी और उन्नत प्रौद्योगिकी का आयात करना शुरू कर दिया, जिससे समाजवादी बाजार अर्थव्यवस्था का एक नया विकास पथ बना। चीन ने इस प्रकार आर्थिक विकास के उच्च गति वाले रास्ते पर कदम रखा और आर्थिक विकास की लम्बी छलांग लगाई। अब चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक राष्ट्र के रूप में विकसित हो गया, और परिवहन, संचार और बुनियादी ढांचे के निर्माण के क्षेत्र में चीन सबसे शक्तिशाली उत्पादकता और सबसे उन्नत तकनीक वाला देश बन गया है। 2021 में, चीन की प्रति व्यक्ति जीडीपी विश्व औसत से अधिक 12,551 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गयी। वर्तमान में, चीन का कुल आर्थिक उत्पादन दुनिया का 18% से अधिक है, और विश्व आर्थिक विकास में चीन की योगदान दर लगभग 25% तक पहुंच गई है।

 

चीनी शैली के आधुनिकीकरण की एक अन्य विशेषता है यानी कि समाज के सभी लोगों को आम समृद्धि प्राप्त करवाना है, ताकि देश के सभी समूहों को राष्ट्रीय आधुनिकीकरण के विकास से लाभान्वित हो सकें। 2020 के अंत तक, चीन ने गरीबी उन्मूलन में चौतरफा जीत हासिल की। लगभग 100 मिलियन ग्रामीण गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। चीन ने गरीबी को दूर करने के ऐतिहासिक कार्य को पूरा कर लिया है। चीन सामान्य समृद्धि और मध्य-आय वर्ग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में, चीन सक्रियता से विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देता है, और मानव जाति के साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देता है। आज की दुनिया में, विभिन्न देशों और क्षेत्रों के बीच अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई कई संघर्षों और टकरावों की जड़ है। एक मजबूत, समृद्ध और स्थिर चीन पूरी दुनिया के हितों और अपेक्षाओं के अनुरूप है।

 

तथ्यों ने साबित कर दिया है कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण एक उच्च गुणवत्ता वाला विकास पथ है। चीन के विकास ने दुनिया के लिए विकास के बड़े अवसर लाए हैं, और विश्व आर्थिक विकास के इंजन के रूप में चीन की भूमिका अधिक से अधिक स्पष्ट होती जा रही है। भविष्य में चीन का  विकास भी दुनिया के अन्य देशों के लिए अधिक अवसर लाएगा। चीन के समृद्धि और शांतिपूर्ण विकास से पूरी दुनिया को लाभान्वित किया जाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

- विज्ञापन -

Latest News