Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

2 बसों की हुई जबरदस्त टक्कर, 4 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

October 26, 2023

2 बसों की हुई जबरदस्त टक्कर, 4 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

लीमाः दक्षिणी पेरू के कुस्को विभाग में 2 यात्री बसों की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोगों, कार्गो और सामानों के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन के अधीक्षक (सुट्रान) ने एक बयान में कहा, दुर्घटना रविवार को लगभग 1:30 बजे एस्पिनार प्रांत में हुई। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक बस कुस्को-अरेक्विपा मार्ग पर जा रही थी और दूसरी विपरीत दिशा में जा रही थी, जब वे आमने-सामने टकरा गईं।

सुट्रान के अनुसार, दोनों बस ऑपरेटर नेशनल सिस्टम ऑफ़ ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन में पंजीकृत थे और उनके पास अनिवार्य यातायात दुर्घटना बीमा है। कुस्को स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कर्मी कई घायलों की देखभाल कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें